मलबे में दबने से तीन की मौत, मेहर गांव में भरभराकर गिरा मकान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सतपुली :- सतपुली पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र के मेहर गांव में मंगलवार एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे से तीनों शव बरामद कर लिए हैं।
जिला नियंत्रण कक्ष से मकान ढहने और उसमें लोगों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मलबा हटाकर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मलबे से एक-एक कर तीन शव बरामद किए गए। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटनास्थल के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच के बाद किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की संभावना नहीं मिलने पर बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया। मृतकों में 80 वर्षीय मथुरा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह और 44 वर्षीय धीरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह शामिल हैं। दोनों मेहर गांव के निवासी थे। तीसरा मृतक पांच वर्षीय बालक है,जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments