google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक महीने में यह तीसरी घटना, भोपाल में करंट से 11 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, घर में खेलते समय हुआ हादसा....

Jul 8, 2025
1 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल:- राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर की लोहे की चौखट पर उतरे करंट की चपेट में आने से एक 11 साल के मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेल रहा था, तभी उसे अचानक करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओम अहिरवार (11) ईटखेड़ी लांबाखेड़ा का रहने वाला था। वह एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा की पढ़ाई करता था। उसके पिता एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हाउस कीपिंग का काम करते है। सोमवार की सुबह बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक गेट की लोहे की चौखट में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही बच्चे ने इस चौखट को छुआ तो करंट लगने के बाद वो अचानक बेसुध हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक महीने में तीसरा हादसा 

बता दें कि भोपाल में पिछले एक महीने में करंट लगने से यह तीसरी मौत हुई है। इससे पहले शाहजहानाबाद इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची आयशा की करंट लगने से मौत हो गई थी। जहां खंभे में करंट उतरने से बच्ची की जान चली गई थी। वहीं एक बार फिर एक बच्चे की मौत ने लोगों को सदमे में डाल दिया है।  

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html