google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आधुनिकीकरण कार्य के चलते दिसंबर में रद्द रहेंगी ये 6 एक्सप्रेस ट्रेनें....

Oct 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़:-  रेलवे के दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में आधुनिकीकरण और सुरक्षा से संबंधित काम किया जा रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित रहेगा। रेल यात्रियों के लिए दिसंबर में सफर से जुड़ी जरूरी खबर है। रेलवे ने इन ट्रेनों को निर्धारित दिनों में रद्द करने की जानकारी जारी की है। अगर आपने दिसंबर में इन रूट पर यात्रा की योजना बनाई है तो टिकट बुक करने या स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी जानकारी नीचे देखें।


दिसंबर में इन 6 एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर

रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से ही निर्धारित तारीखों पर रवाना नहीं होंगी। प्रभावित ट्रेनों और उनकी तारीखों की जानकारी इस प्रकार है।

  1. 17005 हैदराबाद से रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।

  2. 17006 रक्सौल से हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।

  3. 17433 तिरुपति से रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।

  4. 17434 रक्सौल से तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।

  5. 17321 वास्को डी गामा से जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

  6. 17322 जसीडीह से वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।


बिहार से गोवा तक के यात्रियों पर पड़ेगा असर

दिसंबर में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की तारीख नजदीक आने पर अपनी ट्रेन की स्थिति दोबारा जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े।


स्टेशन जाने से पहले ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे यात्रियों को ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए 139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इसके अलावा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम यानी NTES की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी ट्रेन से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। दिसंबर में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे रद्दीकरण या संचालन में बदलाव की स्थिति में वैकल्पिक यात्रा की तैयारी की जा सकेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html