google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन जगहों पर आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून…

Sep 28, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रायपुर ने यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व में जो चक्रवात था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक पहुंच गया है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में भी है। एक दिन पहले एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा था, जो अब पूर्वी विदर्भ और दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा है।


गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाके में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन था जो अब कमजोर पड़ चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम को या रात में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।


48 घंटे के दौरान ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

अगर छत्तीसगढ़ के अगले 48 घंटों के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के वक्त या रात में एक-दो बार गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगर बात अगले 72 घंटों के मौसम की करें, तो मौसम साफ रहेगा। हालांकि, शाम में या रात के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान उच्चतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html