google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महामाया मंदिर के बाहर जमकर हंगामा, चोरी के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष...

Aug 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- रतनपुर के महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।


तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है। दूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत देकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।


उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की। महामाया मंदिर के गेट के पास सार्वजनिक रूप से हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी बहुत देर तक होती रही।, फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

#बिलासपुर #महामाया मंदिर #रतनपुर #ब्रेकिंगADNन्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html