google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन इलाकों में हो सकती है बारिश, झारखंड में मौसम ने बदली करवट....

Jan 17, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची - राजधानी रांची समेत पूरे राज्य ठंड और कोहरे की चपेट में है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर भारत कांप गया है. झारखंड में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है. जहां घने कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है | तापमान में गिरावट आई है | आज, बुधवार को रांची में न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ गया |


भीषण कोहरे की चपेट में राज्यआने वाले कुछ दिनों राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों (जिलों) में हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, झारखंड के मौसम में आए बदलाव के कारण कई इलाको के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, बारिश होने के साथ ही बादल छाये रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है. अभी पश्चिमी इलाके से बादल आ रहे हैं | इससे तापमान चढ़ सकता है |


इन इलाकों में हो सकती है बारिश -

मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को रांची और राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, राज्य में राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो सकती है | वहीं, आगामी 19 और 20 जनवरी को मौसम साफ रहेगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html