google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता - थानेदार.....

Oct 26, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हमास को बर्बर आतंकवादी संगठन करार देकर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद थानेदार ने कहा कि उस जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए थे। इस अप्रत्याशित हमले के जवाब में इजराइल के रक्षा बलों ने भी जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे दोनों पक्षों में संघर्ष छिड़ गया। अमेरिका के कैपिटल हिल (संसद परिसर) में भारतीय मूल के प्रमुख अमेरिकियों के एक समूह को संबोधित कर थानेदार ने कहा, ‘‘हमास कोई उग्रवादी समूह नहीं है। हमास कोई विरोधी आंदोलन नहीं है। वे लोग केवल बर्बर आतंकवादी हैं। इसके अलावा, उन्हें किसी और तरीके से परिभाषित नहीं किया जा सकता है।’’

इजराइल के समर्थन में ‘हिंदू एक्शन’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में थानेदार ने कहा, यह ऐसा समय नहीं है, जब हम उन्हें सिर्फ पीछे ढकेलें, क्योंकि वे फिर से संगठित होकर वापस आएंगे और अत्याचार करने वाले हैं। इसलिए हमें इस स्तर पर उन्हें खत्म करने की जरूरत है, हमें धरती से उनका नामोनिशान मिटा देना जाना चाहिए।’’


उन्होंने कहा, हमें उनके सैन्य अभियानों को खत्म करने की जरूरत है। हमें फलस्तीन के लोगों को मुक्त कराने की आवश्यकता है। गाजा में रहने वाले फलस्तीन के 20 लाख लोगों को आजाद कराने की जरूरत है। उन्हें गाजा के आतंकवादी नियंत्रण से मुक्त कराने की आवश्यकता है।’’

एक संयुक्त घोषणा में, कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विभिन्न धर्म के लोगों ने अमेरिकी कांग्रेस से कॉलेज परिसरों में हिंदुओं, सिखों, यहूदियों, हजारा और यजीदी समुदायों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए व्यापक नीतियां बनाने का आग्रह किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html