google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनचौपाल से बदली गांवों की तस्वीर, विकास कार्यों की मिली सौगात...

Oct 14
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026 / जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 में आयोजित जनचौपाल और जनसमस्या निवारण अभियान के दूसरे दिन ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बंगोली, कुर्रा, मुरा और धनसूली गांवों में चौपाल सजाई गई, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ।

अभियान के दौरान ग्राम बंगोली में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए प्रार्थना शेड, आधुनिक शौचालय, श्मशान घाट, सीसी रोड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने और पात्र लोगों को तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

ग्राम कुर्रा और मुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले हितग्राहियों के चेहरों पर उस वक्त खुशी छा गई जब उन्हें स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबियाँ सौंपी गईं। ग्राम मुरा प्रवास के दौरान नवीन अग्रवाल ने स्कूली बच्चों से आत्मीय भेंट की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

ग्राम धनसूली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने इस ग्रामीण जनसंपर्क पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शासन की योजनाएँ सीधे अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के जरिए ग्रामीण महिलाओं और परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले के सहयोग से क्षेत्र के हर गाँव की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html