google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजधानी में अमिट रहेंगी कलम के सिपाहियों की यादें, रायपुर प्रेस क्लब की अनूठी पहल...

Oct 22
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

राजधानी रायपुर में अब पत्रकारिता जगत के उन कर्मठ चेहरों के नाम शहर की गलियों और चौराहों पर गूंजेंगे, जिन्होंने समाज और लोकतंत्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। रायपुर प्रेस क्लब ने नगर निगम के समक्ष एक अनूठा प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों और तिराहों का नामकरण दिवंगत पत्रकारों के नाम पर किया जाएगा।


प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य उन कलमकारों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाना है, जिन्होंने अपने साहसिक और निष्पक्ष लेखन से समाज को नई दिशा दी। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर पहले चरण में 26 दिवंगत पत्रकारों के नाम सूचीबद्ध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। प्रेस क्लब ने आग्रह किया है कि इस प्रस्ताव को जल्द ही महापौर परिषद और सामान्य सभा की बैठक में मंजूरी दी जाए, ताकि इन विभूतियों के योगदान को शहर की पहचान का हिस्सा बनाया जा सके।


इस पहल के जरिए यह प्रयास किया जा रहा है कि आने वाली पीढ़ी उन पत्रकारों के संघर्ष और समर्पण से परिचित हो सके, जिन्होंने जनहित के मुद्दों को हमेशा सर्वोपरि रखा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html