सूर्यवंशी अग्रसेन फिल्म का हुआ भव्य प्रीमियर शो, मुख्य कलाकार और पूरी टीम रही मौजूद...
दिल्ली के लालकिला मैदान में ऐतिहासिक 5180वीं अग्रसेन जयंती धूमधाम से संपन्न, राजनैतिक हस्तियों और भामाशाहों ने की शिरकत...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
नई दिल्ली: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान पर विशाल और भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज राजनैतिक चेहरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उद्योगपति भामाशाहों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

51 वर्षों के इतिहास में पहली बार लाल किले पर आयोजन
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन और प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने जानकारी दी कि सम्मेलन के 51 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी भव्य 5180वीं अग्रसेन जयंती का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली स्थित लालकिला मैदान पर किया गया। यह कार्यक्रम परमपूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा के श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' का प्रीमियर शो लॉन्च
समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' का प्रीमियर शो रहा। इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता करनवीर बोहरा और अभिनेत्री प्राची बंसल समेत फिल्म की पूरी टीम मंच पर मौजूद रही। यह फिल्म आगामी महीने में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

देशभर से पहुंचे दिग्गज और गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अशोक अग्रवाल, झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक बन्ना गुप्ता, टाटानगर की मेयर सुधा गुप्ता, उत्तराखंड से सांसद नरेश बंसल, आरएसएस के उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल, कलकत्ता के प्रमुख भामाशाह निर्मल अग्रवाल, दिल्ली के विनीत लोहिया, राष्ट्रीय चेयरमैन एवं ट्रस्टी एस.एस. अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन सहित देश के 25 प्रांतों से आए प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम मंगल (धौलपुर), प्रमोद जैन (रायपुर, छत्तीसगढ़), मनोज जिंदल (भरतपुर), अमित अग्रवाल (दिल्ली), राष्ट्रीय मंत्री योगेश गुप्ता (दिल्ली), राष्ट्रीय युवा संरक्षक अभीष्ट गोयल, राष्ट्रीय युवा सलाहकार पुनीत जैन, राष्ट्रीय युवा मंत्री शिवांग अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वंदना टिबरेवाल, राष्ट्रीय महिला चेयरमैन रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली व विभिन्न राज्यों से पधारे हजारों की संख्या में युवा और महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समाज की एकता और राजनीतिक सहभागिता पर जोर
मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में अग्रवाल समाज की एकता, आपसी भाईचारे, संगठन की शक्ति और भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, पिछले छह महीनों में सम्मेलन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में मिली शानदार सफलता पर सभी निर्वाचित मेयर, सभापति, चेयरमैन और पार्षदों को बधाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अग्रवाल समाज के बंधुओं को उद्योग और व्यापार के साथ-साथ अब राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए और इसके लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।
कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता और बेहतरीन व्यवस्था के लिए सभी आगंतुक पदाधिकारियों ने आयोजकों और अग्रवाल सम्मेलन के तमाम कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन व प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के साथ राजीव अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रमोद जैन
राष्ट्रीय उप महामंत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments