सांकरा में चोरी: गुरु घासीदास चौक के पास से 11 हजार रुपये की छड़ रिंग पार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सांकरा:- एक निर्माणाधीन मकान के पास रखा 2 क्वींटल छड़ को चोरी कर लिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है |
सांकरा निवासी कवलजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गुरू घासीदास चौक के पास उनकी जमीन है जिसमें वह घर बना रहा है, तथा घर बनाने में लगने वाले सामान ईट, रेत, गिट्टी, सीमेंट, छड़ को अपने निर्माणाधीन मकान के पास रखा है | कवलजीत ने बताया कि 13 जून 2026 को उसने बसना से करीबन 05 क्वींटल 08MM की छड़ खरीदा था जिसे कालम बनाने के लिए रिंग के रूप में उपयोग किया जाना था जिसमें से करीबन 03 क्वींटल छड़ का उपयोग किया जा चुका था व बचे 02 क्वींटल छड़ को रिंग बनाकर निर्माणाधीन मकान के कमरे में रख दिया था | जो 07 सितम्बर 2026 तक कमरे के अंदर रखा हुआ था, लेकिन 08 सितम्बर 2026 के सुबह 05 बजे जब पुन: जाकर देखा तो छड़ रिंग निर्माणाधीन कमरे में नही था, जिसका आसपास पता किया तो कही पता नही चला | बताया गया कि किसी अज्ञात चोर ने छड़ रिंग 08MM वजनी करीबन दो क्वींटल कीमती 11000 रूपये को चोरी कर ले गया | वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात अरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया |
#Sankara #Rodring #Worth #Rs11,000 #GuruGhasidas #Chowk #BreakingADNnews







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments