सूने मकान से चोरी: 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए सोने के जेवरात....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खैरागढ़:- ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पदुमतरा में सूने मकान से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को मकान मालिक अपने परिवार के साथ रायपुर में दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। अगले दिन शाम करीब 6 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर की अलमारी से सोने के झुमके, टॉप, मंगलसूत्र और 5 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी की कुल कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुखनंदन कुर्रे और शत्रुहन भारती, दोनों की उम्र 36 वर्ष, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को 8 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।





.jpg)





Comments