google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के नवलपुर परिसर में हुई चोरी...

17 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शहडोल :- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के नवलपुर परिसर में चोरी हुई है। चोरों ने विद्युत सबस्टेशन में लगे 1600 KVA के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर के कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर ले गए। चोरी के बाद ट्रांसफार्मर का लोहे का ढांचा टूटा हुआ मिला। इस घटना से विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। गुरुवार को सोहागपुर पुलिस से शिकायत की गई है।
















नवलपुर परिसर के विद्युत सबस्टेशन में 33/11 KV क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। इनमें से एक चालू था, दूसरा स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया था। बिजली व्यवस्था में खराबी आने पर जांच की गई। तब पता चला कि स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर टूटा है। उसके अंदर के कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल गायब थे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर परिसर के अंदर से चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रांसफार्मरों में से एक चालू था और दूसरा स्टैंडबाई में था।


हाल ही में छुट्टियों के दौरान कुछ लोगों के परिसर में आने की आशंका है। इन्हीं लोगों पर ट्रांसफार्मर और अन्य सामान चोरी करने का शक है। इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। सहायक प्राध्यापक डॉ. बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।


साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और छुट्टियों के दौरान परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इतने बड़े बिजली उपकरण को परिसर के अंदर से खोलकर उसके कीमती हिस्से चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए सामान को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html