ऑनलाइन सेंटर में हुई चोरी, नगदी व कंप्यूटर का सामान पार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरिया :- कोरिया जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरमी चौक में संचालित एक ऑनलाइन सेवा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना। देर रात दुकान में घुसे चोर नकदी के साथ कंप्यूटर से संबंधित सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बड़नी झरिया निवासी अनिल एक्का ग्राम सुरमी चौक में किराए की दुकान लेकर ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। रोज की तरह काम खत्म करने के बाद वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद आधी रात को अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।
सुबह जब अनिल एक्का दुकान पहुंचे तो शटर आधा खुला हुआ था और दुकान में लगाया गया ताला गायब था। स्थिति देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नकद नहीं मिले। इसके अलावा कंप्यूटर का कीबोर्ड, एडॉप्टर और माउस भी गायब था। संचालक के मुताबिक, चोरी हुई नकदी और सामान की कुल कीमत करीब 21 हजार 300 रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस चोरी में सबसे महत्वपूर्ण सुराग दुकान में लगा CCTV कैमरा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आधी रात को दुकान में हुई गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज को खंगालकर उसमें दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के समय संदिग्ध किस रास्ते से दुकान तक पहुंचे और चोरी के बाद किस दिशा में गए।
स्थानीय स्तर पर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सुरमी चौक स्थित दुकान में चोरी की घटना सामने आने के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। फिलहाल पुलिस के लिए CCTV फुटेज आरोपियों तक पहुंचने का अहम जरिया बन सकता है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments