google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर जेवर और कैश ले गए चोर....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के मकान को निशाना बनाया। घर सिर्फ 30-40 मिनट के लिए खाली था। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी, लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के गहने और करीब 1.5 लाख रुपए कैश ले गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए है। इस पूरे मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के कौरिनभाटा की है।
















जानकारी के मुताबिक, चोरों ने कुल प्रकाश वालदे के घर को निशाना बनाया। जो कि बाल आयोग के सदस्य हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 से 2:45 बजे के बीच घर सिर्फ 30 से 40 मिनट के लिए खाली था। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने सबसे पहले हॉल में रखी अलमारी और उसका लॉकर तोड़ा। वहां ज्यादा सामान नहीं मिलने पर वे बेडरूम में पहुँचे। बेडरूम का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी और उसके डबल लॉकर को भी तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।


कुल प्रकाश वालदे ने बताया कि रक्षाबंधन पर उनकी बड़ी बहन घर आई थीं। उनके गहने और अन्य सामान भी उसी अलमारी में रखे थे। बहन को बस्तर जाना था, लेकिन तीज पर्व के कारण सामान वहीं छोड़ दिया था। चोर वह सामान भी ले गए। पीड़ित के मुताबिक, घर से करीब 1 से 1.5 लाख रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को ही बसंतपुर थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने शनिवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।


बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र देवांगन ने बताया कि बिल दिखाने के बाद 2.5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 1.5 लाख रुपए कैश की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल 4 लाख रुपए की चोरी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html