अकलतरा से बिलासपुर कोरबा पैसेंजर ट्रेन 24 तारीख को पहुंचने का समय डेढ़ घंटा लगा दिया....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोरबा: कोरबा से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री इन दिनों परेशान हैं। अकलतरा से बिलासपुर पहुंचने में ही डेढ़ घंटे का लंबा समय लग रहा है और ट्रेन को हर आउटर पर रोक दिया जा रहा है। इससे अन्य स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की लचर व्यवस्था के कारण यात्रियों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ रहा है। अकलतरा से पेंड्रा रोड जाने के लिए इसी कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। बिलासपुर से पेंड्रा रोड जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे छूटती है, लेकिन कोरबा-रायपुर पैसेंजर के अकलतरा से बिलासपुर पहुंचने में डेढ़ घंटे की देरी होने के कारण उनकी आगे की ट्रेन छूट गई। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों में रेलवे व्यवस्था के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
#KorbaRaipurPassenger #IndianRailways #BilaspurNews #Akaltara #TrainLate #CGNews #JanjgirChampa #RailwayDelays #PassengerProblems #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments