google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार....

20 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़। युवती 29 सितंबर की रात अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां वह एक युवक के साथ मिली। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती का सुराग हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप में मिला। युवक शादी का झांसा देकर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराएं जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रात साढ़े 12 बजे घर से गायब मिली युवती जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को एक महिला ने भूपदेवपुर थाने पहुंचकर अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जब परिजनों ने देखा तो युवती अपने बिस्तर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।


परिजनों और सहेलियों से पूछताछ में मिला सुराग शिकायत के आधार पर भूपदेवपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवती की मां, परिवार के अन्य सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि युवती की दोस्ती ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी 23 वर्षीय लाल कुमार विश्वकर्मा से थी। इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती की तलाश तेज कर दी। हसौद के झरप गांव में मिले युवक और युवती


तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक और युवती हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों का पता लगाया और उन्हें थाने लेकर आई। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से युवती का बयान दर्ज कराया गया। युवती ने अपने बयान में आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 जोड़ी। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html