google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद कलेक्टर: जल जीवन मिशन के तहत अक्टूबर तक पूरे हों सभी लंबित काम और भुगतान की प्रक्रिया....

4 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- महासमुंद:- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज शाम जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और वेंडर्स को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन भुगतान लंबित है, उनका आवश्यक परीक्षण कर अक्टूबर माह तक भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में सिंगल विलेज योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 309 योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्टूबर माह तक 215 योजनाओं के लिए राशि का भुगतान किया जाना है। इनमें से 202 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 107 योजनाओं से संबंधित कार्य शेष हैं। जिले में योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 46 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।


कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां क्लोरीनेटर, बाउंड्रीवाल और स्विच रूम की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन वेंडर्स द्वारा बिल प्रस्तुत किए जा चुके हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान की कार्रवाई समय-सीमा में पूरी की जाए। साथ ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। पीएचई के अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्य पूर्ण करने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता देवप्रकाश वर्मा, जल संसाधन विभाग अजय खरे एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और वेंडर्स उपस्थित थे। #Mahasamund #JalJeevanMission #ChhattisgarhNews #Governance 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html