google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवा सेना का नेतृत्व पुरंदर मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र पीयूष मिश्रा कर रहे हैं...

Nov 5, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 04 नवंबर 2023।

विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंग चटख होता जा रहा है। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में बने माहौल को और ज्यादा मजबूत करने के लिए चुनाव प्रचार की कमान अब युवाओं की फौज ने भी संभाल ली है।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 में विजय पाने के लिए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार ने अब काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी तरह प्रत्याशियों के अलावा उनके परिजन व रिश्तेदार भी मतदाताओं से जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर, रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाने का दावा लगातार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब 10 दिन ही बचे हैं। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के साथ मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

शनिवार को रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र पीयूष मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने साथ क्षेत्र के मुहल्ले और गलियों जाकर जनसंपर्क किय़ा। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने पुरंदर मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

साथ ही प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक-11 के शक्ति नगर मुहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। इसी तरह वार्ड भ्रमण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गली नं.1 से 3 होकर संगम चौक से मस्जिद गली होते हुए गौरा-गौरी चौक तक चला। इसके बाद श्री मिश्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ राजीव नगर मेन रोड से राजनगर, अनुपम नगर गार्डन होकर पहलाजनी अस्पताल से वापस गणेश मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में में पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी मिश्रा का आत्मीय अभिनंदन किया।

इसी तरह शाम को शिव नगर बस्ती खम्हारडीह से जनसंपर्क शुरु किया गया। यह कारवां शिव नगर, बिजली तालाब व पैंठु तालाब से होकर तुलसी नगर, रामलीला चौक, दुर्गा चौक, राशन दुकान गली, संगम चौक, एकता कॉलोनी, बर्मन गली, बलीराम गली, गोल्डन ग्लोरी, और केहर भी पहुंचा। इसके बाद श्री मिश्रा रेल्वे ट्रेक से तालाब किनारे होते हुए पार्षद रोहित साहू के घर पहुंचे और यहां चाय पर चर्चा की गई।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के साथ पार्षद रोहित साहू के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, मंडल महामंत्री अजा मोर्चा सुरेश तांडी, देवराज पारधी, बेला साहू, रजत साहू, राजीव राव, रोहित शर्मा, बलविंदर वेदी, विजय लक्ष्मी, आरती साहू, रामजी वर्मा, मन्नूलाल साहू, नंदलाल वर्मा, राकेश कुमार, विजय पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, रोहित साहू व श्याम सुंदर सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html