दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था युवक: नदी बहा शिवनारायण...
- ANIS LALA DANI

- 35 minutes ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भिलाई: खुर्सीपार से पांच दोस्त शनिवार को बर्थडे पार्टी मनाने सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट पहुंचे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोने के लिए नदी में उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार खुर्सीपार निवासी शिवनारायण नायक ने अपने दोस्तों सहदेव मोहबिया, सोनू साहू, दिनेश यादव और सागर टिलंते के साथ बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम बनाया था। पांचों दोस्त सहदेव की ऑटो से सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट पहुंचे थे। वे अपने साथ मुर्गा और चावल लेकर गए थे। खाना बनाने और खाने के बाद सभी नदी किनारे बर्तन धोने पहुंचे।
पानी भरते समय तेज बहाव में बहा युवक
बताया गया कि शाम करीब पौने छह बजे सहदेव मोहबिया और शिवनारायण नायक बर्तन धोने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरे। इसी दौरान पानी भरते समय शिवनारायण तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में गिरकर बह गया। दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
अंधेरा और तेज बहाव से तलाश में आई परेशानी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने शाम से ही नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण अभियान में परेशानी आई। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह के अनुसार रविवार को दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।



.jpg)












Comments