चोरों ने पहले काटे CCTV के तार, फिर चोरी की घटना को दिया अंजाम...
- ANIS LALA DANI

- Aug 11
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया | शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं | घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है | वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला | इस दौरान एक आरोपी बाहर नजर बनाए हुए था, वहीं दूसरा अंदर घुस गया |
उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटा और दूसरे कैमरे को घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया | हालांकि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई | घटना की जानकारी दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब आज सुबह दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ मिला, उसे चोरी का शक हुआ | दुकानदार ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी | पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में शुरू की |
फिलहाल दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही है | पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है | इसके पहले भी जिला मुख्यालय में चोरी और उठाई गिरी की घटनाएं हुई हैं | इन प्रकरणों के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं इससे पुलिस की रात गश्त में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं |




.jpg)










