google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद के मजहर खान का बंद पड़ा रोजगार पंजीयन 24 घंटे में हुआ रीन्यू.....

Aug 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे ही मामले में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बावनकेरा निवासी मजहर खान पिता महमूद खान को सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित राहत मिली। मजहर खान बताते हैं कि उनका जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में 1 मार्च 2023 को रोजगार पंजीयन हुआ था। उनका पंजीयन क्रमांक सीटी10120232504 है।


पंजीयन का नवीनीकरण मार्च 2026 में किया जाना था, लेकिन निजी परेशानियों के कारण वे निर्धारित समय पर नवीनीकरण नहीं करा सके। इससे उनका पुराना रोजगार पंजीयन एक्सपायर होने की स्थिति में आ गया। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 29 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत दर्ज होने के बाद जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।  शिकायत के अगले ही दिन रोजगार पंजीयन की समस्या का समाधान करते हुए  उनका रोजगार पंजीयन नवीनीकरण किया गया। मजहर खान ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या के निराकरण पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html