google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

स्कूल का हैंडपंप खराब, नाले और खेतों का गंदा पानी पीने को मजबूर बच्चे...

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा | बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से स्कूल के पास बना हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसके कारण स्कूली बच्चे खेतों से बहकर आ रहे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं | दरअसल, पूरा मामला ग्राम पंचायत सुलेसा के शासकीय प्राथमिक शाला करमघाट का है |


यहां पिछले कई दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिस कारण छात्र-छात्राएं पास में खेतों से बहकर आ रहे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं | हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अबतक स्थिति जस की तस बनी हुई है | बच्चों के पास अपनी प्यास बुझाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, जिसके कारण वे मजबूरी में नाले के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं |


दूषित पानी पीने से मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा भी बना हुआ है | इस मामले पर बगीचा बीईओ सुदर्शन पटेल का बयान सामने आया है | उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित तकनीकी टीम को हैंडपंप जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं | बहरहाल जब तक बोरिंग ठीक नहीं हो जाती, तब तक इन नौनिहालों को प्यास बुझाने के लिए नाले के गंदे पानी पर ही निर्भर रहना पड़ेगा |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html