शुरू हुआ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर ‘I.N.D.I.A गठबंधन’ में रार सामने आ रही है l आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया है l कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा कह रहे हैं कि भगवंत मान मेरे खून के प्यासे हैं तो आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि लगता नहीं कांग्रेस की टॉप लीडरशिप नशे के अपराधियों को बचाएगी l आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह खैरा को उनके चंडीगढ़ सेक्टर-5 स्थित आवास से उठा लिया था और उनके खिलाफ यह कार्रवाई 2015 के फाजिल्का ड्रग्स केस में हुई है, जिसमें ईडी की भी जांच चल रही है l सुखपाल खैरा इस मामले में एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) के तहत आरोपी हैं l






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments