तात्यापारा में दो स्थानों पर नाले पर बने अवैध पाटे तोड़कर जलभराव की समस्या दूर की गयी, भैंसथान क्षेत्र में बिना अनुमति निर्मित व्यवसायिक भवन को तोड़ा गया.....
निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग ने जीई रोड, आमापारा, तात्यापारा में गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने, डस्टबिन नहीं रझने पर किया 17100 रूपये जुर्माना, नगर निवेश विभाग ने सीएन्डडी वेस्ट, सड़क पर अतिक्रमण पर लगाया 20000 रूपये का जुर्माना

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर - आज रायपुर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत जीईरोड में तात्यापारा, आमानाका में अभियान चलाकर गन्दगी मिलने पर, डस्टबिन नहीं मिलने पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सम्बंधित दुकानदारों पर कुल 17100 रूपये जुर्माना किया, वहीं जोन नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सीएन्डडी वेस्ट मिलने, सड़क पर अतिक्रमण मिलने पर कुल 20000 रूपये का कुल जुर्माना सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया |

तात्यापारा में दो स्थानों पर नाले पर निर्मित अवैध पाटों को तोड़कर जलभराव की समस्या त्वरित रूप से स्थल पर दूर की गयी | भैंसथान क्षेत्र में नगर निगम की बिना अनुमति निर्मित व्यवसायिक भवन को सम्बंधित भवन निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने के पश्चात तोड़ा गया |









.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments