google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बारिश में जलभराव की समस्या आई, दूर करने निगम जोन 3 ने मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों को नाले पर बनाये गए अवैध पाटों को तत्काल स्वत.....

Jul 19
2 min read

बारिश में जलभराव की समस्या आई, दूर करने निगम जोन 3 ने मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों को नाले पर बनाये गए अवैध पाटों को तत्काल स्वतः हटाने नोटिस दी, नहीं हटाने पर निगम ने जलनिकासी करने छह अवैध पाटों को जेसीबी मशीन लगवाकर तोड़कर निकास सुगम बनाया

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने विगत दिनों जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत लोधीपारा चौक के पास मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शो रूम के सम्बंधित संचालक सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों के संचालकों को बारिश में नाले पर उनके बनाये गए अवैध पाटों के कारण सफाई नहीं होने एवं जलभराव की समस्या आने को लेकर नोटिस जारी किया कि वे स्वतः अपने व्यय से अवैध पाटों को तुड़वाकर वहाँ सफाई करने हेतु चेम्बर बनवाएं,

ताकि सफाई हो सके एवं जल के भराव की समस्या ना आये, किन्तु नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद भी होंडा शोरूम एवं अन्य सम्बंधित संस्थानों ने नाले पर निर्मित अवैध पाटों को स्वतः नहीं हटाया, इसे गंभीरता से लेते हुए जलभराव की समस्या दूर करने आज नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उप अभियंता पूनम साहू की उपस्थिति में मोवा ओवरब्रिज के नीचे लोधीपारा चौक के समीप होंडा शोरूम सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों द्वारा अपने व्यवसायिक संस्थान के सामने नाले पर कब्जा जमाकर बनाये गए छह बड़े आकार के अवैध पाटों को तोड़ने की कड़ी कार्रवाई की एवं बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने सफाई की बाधा हटाकर सफाई करवाकर गन्दे पानी की निकासी को सुगम बनाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कार्य करवाया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html