google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आवागमन की परेशानी होगी दूर, जनदर्शन में दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल...

Aug 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम राजाढार निवासी दिव्यांग पवन कुर्रे को आज जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल मिलने पर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से आवागमन में होने वाली परेशानी अब काफी हद तक आसान हो सकेगी।


ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का नया सहारा बनी है। कलेक्टर शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।


शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति सुविधा और अधिकार से वंचित न रहे। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद हितग्राही पवन कुर्रे ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में मिली यह सहायता इस बात का उदाहरण है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और संवेदना पहुंचाना है।

#बलौदाबाजार #ट्राइसाइकिल #ब्रेकिंग ADN न्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html