google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

घर में ताला लगाकर नहाने गया था मालिक, पीछे से बर्तन और नगदी ले उड़ा चोर.....

2 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जांजगीर-चांपा:- बलौदा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सिल्वर के बर्तन, लोहे की कढ़ाई समेत करीब 7 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला ग्राम हरदी महामाया का है। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे निवासी अनिल अपने घर में ताला लगाकर तालाब में नहाने गया था।


















वापस लौटने पर उसने देखा कि घर की रसोई में रखे सिल्वर के गंज, कढ़ाई, लोहे की कढ़ाई, थाली, कटोरी और चम्मच के साथ आलमारी में रखे 3,200 रुपये नगद गायब थे। इसके बाद उसने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 450/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जर्वे हरदी निवासी 33 वर्षीय रामू वर्मा घटना के समय मकान के आसपास घूमता देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने रामू वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी की नगदी खर्च कर दी, जबकि बर्तन अपने घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद कर लिए। इसके बाद रामू वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html