google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खारुन गंगा महाआरती समिति की बैठक में तैयार हुई आगामी आयोजन की रूपरेखा....

May 20, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रविवार की संध्या को माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति रायपुर की बैठक समिति के संस्थापक/अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर संपन्न हुई। विगत वर्ष से प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को निरंतर रूप से आयोजित होती आ रही माँ खारुन गंगा महाआरती जिसका वार्षिकोत्सव दिसंबर 2023 में बड़े ही रोमांचक अंदाज़ में मनाया गया था जिसमें सारा शहर उल्लास और भक्ति के माहौल में डूब गया था उसी पुण्य प्रदायिनी महाआरती की निरंतरता को जारी रखते हुए गत 04 माह से यथावत यह आरती होती आ रही है, उसी क्रम में इस पुण्य आयोजन को और अधिक दिव्यता और सुंदरता प्रदान करने के उद्देश्य से समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रखी गई थी।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य था कि कैसे अधिक से अधिक जन समुदाय को सनातन धर्म से जोड़े रखकर इस पुण्य आयोजन का अंग बनाया जाए और आरती को कैसे और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए जिसपर सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

बैठक में समिति के अध्यक्ष तोमर के साथ, महाआरती के प्रमुख आचार्य पं. धीरज शास्त्री, भजन गायक लल्लू महाराज, प्रमुख संरक्षक रमेश कुमार सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात सिंह, आयोजन समिति सदस्य एवं करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य पप्पू सिंह, प्रिया सिंह, सूर्या वर्मा, कायम सिंह, रोहित सिंह 'तिरंगा', धरम सिंह, राणा आनंद सिंह, अजय सिंह, लक्ष्मी जी समेत अनेकों सदस्यों की उपस्थिति रही।

सभी पदधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे से अपने विचार साझा कर तन-मन-धन से इस पुण्य आयोजन में सहयोग करते हुए अपने-अपने दायित्व स्वीकार कर उनके निर्वहन का आश्वासन दिया। अंत में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी से खारुन मैया के प्रति हृदय से समर्पित होने की प्रार्थना कर बैठक को औपचारिक विराम दिया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html