google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बनेगा जनपद का नया कार्यालय भवन 2 करोड़ की लागत से....

Jul 9
1 min read
  • जनपद के जर्जर भवन का होगा कायाकल्प - केंद्रीय मंत्री ने दिया नए भवन का भरोसा

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

बिलासपुर वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है।  मस्तूरी जनपद पंचायत के नए भवन, मंगलवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए जल्द भवन निर्माण की दिशा में पहल का भरोसा दिया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया व जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने बैठक में बताया कि मस्तूरी विकास खंड के गठन के समय बना जनपद कार्यालय का भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है।


खपरेल की छत वाले इस भवन में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी टपकता है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की मांग दोहराई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्लांट के सीएसआर मद से नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि डीएमएफ फंड से मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में 50-50 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसे शासी परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html