google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांव के पास हाथियों का गमन गंभीर चिंता का विषय, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील.....

Jul 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

जशपुर पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं आज हाथियों का धान के खेतों में अटखेलियां करते हुए बेहद खूबसूरत नजारा भी देखने को मिला। हालांकि, हाथियों का यह झुंड खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।


पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले दो महीने से करीब 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड गांव के आसपास मौजूद धान के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। खेतों में लेटकर और अटखेलियां करते हुए हाथियों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों का दल धान की फसल को रौंदता नजर आ रहा है। वन विभाग के मुताबिक, हाथियों के लिए जंगल में पर्याप्त मात्रा में भोजन और पानी उपलब्ध है। इसके बावजूद हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंच रहा है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html