google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उत्कृष्ट विवेचना का कमाल: सैदा हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, तत्कालीन टीआई दामोदर मिश्रा की सूझबूझ से मिला न्याय.....

37 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदा में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में जिला न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस पूरे प्रकरण को सुलझाने और कोर्ट में मजबूत पैरवी करने में तत्कालीन थाना प्रभारी व विवेचक दामोदर मिश्रा की भूमिका बेहद अहम रही, जिनकी सटीक तफ्तीश के दम पर दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सका।


विवाद सुलझाने पर ले ली थी जान -

घटना 4 अगस्त 2024 की शाम की है। ग्राम सैदा निवासी रामायण सूर्यवंशी के घर के बाहर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रामायण ने जब उन्हें घर के सामने हुड़दंग करने से मना किया, तो आरोपी इतने उग्र हो गए कि उन्होंने आपसी रंजिश और गुस्से में आकर रामायण सूर्यवंशी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल सुराग जुटाए और आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।


ऐसे बुनी गई साक्ष्यों की मजबूत कड़ी -

इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी तत्कालीन विवेचक दामोदर मिश्रा के कंधों पर थी। उन्होंने मामले की हर एक बारीकी का गहन अध्ययन किया। घटनास्थल के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों को इस तरह से संकलित किया कि आरोपियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए गए पुख्ता सबूतों और दमदार पैरवी के चलते अभियोजन पक्ष ने अदालत में पूरी दृढ़ता के साथ जुर्म साबित किया।


अदालत का फैसला -

पंचम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छाया सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद तीनों आरोपियों—राजेश सूर्यवंशी (35 वर्ष), योगेश सूर्यवंशी (23 वर्ष) और रामकुमार सूर्यवंशी (50 वर्ष)—को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ अर्थदंड से भी दंडित किया है।


कानूनी जानकारों का मानना है कि इस मामले में पुलिस की पेशेवर और त्रुटिरहित जांच व्यवस्था का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जिससे समाज में अपराध करने वालों के बीच कड़ा संदेश गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html