google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने....

Jul 1, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्‌द्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरु किया है। आरतीय रेलवे भारत की अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने को हमेशा प्रतिबाध्‌य रहा है। भारतीय रेल की इन यौन आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।

भारत के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई आर.सी.टी.सी.) ‌द्वारा भरत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो दिनांक 27.07.2025 (रविवार) को भागलपुर से खुलेगी-जसीडीह, मधुपुर, सुजतपुर, बराकार, धनवाद, बोकारो स्टीलसिटी, मुरी, रांची, राऊर किला, इण्डसुगुरा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, स्टेशन से होते हुए जाएगी जहां यात्रीगण ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यह यात्रा 11 रात 12 दिनों की होगी जिसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिग), मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग), आदि का शर्मण कराजा जाएगा। इसके लिए यात्रियों को महज 22760/- प्रति व्यक्ति (SLइकॉनोमी श्रेणी) और रु. 39990/- प्रति व्यक्ति (3ACस्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

आईआरसीटीसी, इस सर्वसमावेशी यात्रा की पेशकश कर रहा है जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑनबोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों को यात्रा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था यात्रा में दूर एस्कॉर्ट यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। दिनांक: 07.08.2025 को यात्रा समाप्त होगी।

बुकिंग : इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी/कार्यालय 41, शेक्सपियर सरणी, डकबैंक हाउस (पंचम तल), कोलकाता 700017 से विस्तृत यात्रा विवरणिका प्राप्त कर सकते है. या आईआरसीटीसी के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवा सकते हैं। यात्रा संबंधी सूचनाएं निम्नलिखित फोन नंबरों पर संपर्क करके प्राप्क कर सकते हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html