google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा भवन में गूंजा पर्यावरण का संदेश, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां की स्मृति में लगाया पौधा...

Jul 15
2 min read

  • नवा रायपुर में प्रकृति का उत्सव, 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल


  • बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान में निभाई भागीदारी, नागरिकों से की बढ़-चढ़कर पौधा लगाने की अपील


  • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में नवा रायपुर में हुआ बृहद वृक्षारोपण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी मां के प्रति अनूठी श्रद्धांजलि

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित "एक पेड़ मां के नाम 3.0" बृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अभियान में बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए और प्रकृति संरक्षण के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी पूज्य मां की स्मृति और सम्मान में पूरे आदर भाव के साथ एक पौधा रोपा। उन्होंने पौधे को सींचते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि धरती माता और हमारी जन्म देने वाली माता, दोनों का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल हमारी धरती को हरा-भरा बनाने का एक प्रयास है, बल्कि यह अपनी मां के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का एक बेहद भावुक और पवित्र माध्यम भी है। आज लगाया गया हर एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य की गारंटी बनेगा।

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इससे निपटने का एकमात्र और सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण ही है। मैं बसना क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी नागरिकों और विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें। हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और सिर्फ पौधा लगाए ही नहीं, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठाए।

इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण , विधायकगण , अधिकारीगण, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस हरित अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html