google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

विदेश में भी गूंजा 'साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़' का संदेश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :- ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के पावन संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) का प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) की विशेष पहल पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में कार्यरत भारतीय मूल के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक यदु ने इस अभियान से जुड़कर छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है और आम नागरिकों से इस अभियान का लाभ लेने की अपील की है।


​सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक यदु ने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से साझा किए अपने विचार:- ​तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले विवेक यदु ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से अपना विस्तृत वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, "एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के नाते मैं तकनीकी बारीकियों और साइबर अपराध की गंभीरता को गहराई से समझता हूँ। आज साइबर अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आम लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसे में पुलिस का 'साइबर जागृति अभियान' समय की सबसे बड़ी मांग है।


"विवेक​ यदु ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण बातें साझा कीं :-


नई तकनीकों से ठगी (AI & Deepfake):- उन्होंने बताया कि, "आजकल साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक वीडियो और वॉइस क्लोनिंग (Voice Cloning) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे फर्जी कॉल भी बिल्कुल असली लगते हैं। डिजिटल अरेस्ट या अपनों के एक्सीडेंट का झूठा कॉल इसी का हिस्सा है। ऐसे में घबराने के बजाय छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारियों का उपयोग करें।"


"सिस्टम में कितने भी एंटीवायरस हों, लेकिन अगर यूजर खुद ओटीपी (OTP) या पासवर्ड दे दे, तो कोई तकनीक नहीं बचा सकती। साइबर ठग हमारी लालच (लॉटरी) या डर (पुलिस केस) का फायदा उठाते हैं। पुलिस का यह अभियान इसी 'ह्यूमन एरर' को सुधारने का शानदार प्रयास है।"


अपनी माटी पर गर्व और 'Ek Selfie' की तारीफ:- उन्होंने कहा कि, "ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए मुझे यह देखकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे गृह राज्य की पुलिस इतनी दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रही है। क्यूआर कोड स्कैन कर 'जागरूकता की एक सेल्फी' (Ek Selfie) लेना युवाओं को साइबर सुरक्षा से जोड़ने का एक बेहद आधुनिक, सरल और रचनात्मक तरीका है।"


दूसरों को भी सचेत करें- अभियान के तहत प्राप्त जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें बल्कि अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ भी साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति का साइबर ठगी का शिकार न बने।​नागरिकों से विशेष अपील विवेक यदु ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि वे पुलिस द्वारा जारी बैनर व पोस्टरों पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन कर अपनी “जागरूकता की एक सेल्फी” लें और इसे अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।


"आपका एक छोटा सा कदम किसी को जीवन भर की गाढ़ी कमाई खोने से बचा सकता है।"​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त जिलेवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में या संदिग्ध लिंक/कॉल आने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html