विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर नुकीली वस्तु से हमला, आरोपी फरार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना इलाके में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुराना विवाद गहराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निगम कॉलोनी के पास हुई इस वारदात में अज्ञात हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए नुकीले हथियार से उसकी जांघ पर वार कर दिया।
घटना के वक्त पीड़ित इलाके में ही मौजूद था, जहां आरोपी ने पहले उसे धमकाया और फिर अचानक हमला कर मौके से फरार हो गया। अत्यधिक खून बहने के बाद पीड़ित ने प्राथमिक उपचार कराया और परिजनों से चर्चा करने के बाद स्थानीय थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने और उसकी तलाश के लिए आसपास के इलाकों के साक्ष्य जुटा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments