google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न....

Jul 16, 2025
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद:- कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सी ओ एवं पदेन सचिव, जिला खनिज संस्थान न्यास एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, सचिव एवं सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं व निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 तक पूर्ण कार्य, प्रगतिरत एवं अप्रारम्भ कार्य की देनदारी पर समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, अन्यथा उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर लंगेह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनिज न्यास की निधि के अंतर्गत स्वीकृत पूर्व के कार्यां का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं पूर्णतः प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए।


उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को हर माह की 05 तारीख तक मासिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों के लिए राशि की मांग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, विद्युत, उद्यानिकी, सिंचाई, जनपद तथा अधोसंरचना विकास के कार्यां की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्य योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने और जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।




Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html