google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा किसान मोर्चा की रायपुर जिला ईकाईयों की बैठक संपन्न...

Mar 2, 2024
3 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • राष्ट्रीय किसान महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा हुई

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों को संबोधित करेंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके ठीक अगले दिन 9 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। आज इस महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में किसान मोर्चा की रायपुर जिला ईकाईयों की संयुक्त बैठक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उक्त बैठक में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गज्जू साहू एवम रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल नायक सहित जिला ईकाई, मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। किसान महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई और दायित्व सौंपा गया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। इस कड़ी में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16 वीं किश्त जारी की है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। किसानों के उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए साहू ने केंद्र व प्रदेश सरकार अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। साहू ने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगें। आज की समीक्षा बैठक में प्रदेश मंत्री नवीन कातिमा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता, विलास, प्रदेश मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपेई, कमलेश राजपूत, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रामेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष विनय साहू, संतोष साहू, जिला मंत्री शरद ताम्रकार, छगन साहू, मीडिया प्रभारी चंदन राजपूत, कार्यलय मंत्री गिरीश अवधिया, नितिन शर्मा, गुड्डा तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्प राज, राजेय वर्मा, किसान मोर्चा की महिला प्रभारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html