google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कारोबारी से एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार...

Nov 5, 2023
2 min read






































लाडपुर रोहिणी के रहने वाले एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गाेगी गिरोह के एक शूटर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई है। विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम अमित उर्फ मिट्ठू है। वह दिल्ली के माजरा डबास का रहने वाला है। यह कंझावला के गंभीर अपराध में शामिल था। क्राइम ब्रांच ने कुछ माह पहले इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट व रंगदारी मांगने की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

24 अक्टूबर को लाडपुर, रोहिणी के रहने वाले एक व्यवसायी ने कंझावला पुलिस से शिकायत कर बताया था कि 23 अक्टूबर को कुछ बदमाशों ने गांव लाडपुर स्थित उसके घर के मुख्य द्वार के बाहर आकर हवाई फायरिंग की। उसके घर के दरवाजे के बाहर दो खाली कारतूस और तीन पर्ची मिलीं, जिसमें एक करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी। पर्चियाें में बदमाशों ने गोगी गिरोह के सदस्य दीपक उर्फ तीतर और दिनेश कराला के नाम का जिक्र करते हुए एक करोड़ रुपये रंगदारी देने की धमकी दी थी। पर्ची में धमकी भरा संदेश लिखा था कि मांग पूरी ना होने पर अगली बार उसके परिवार में किसी एक के सीने पर गोली चलाई जाएगी। जिसके बाद मामला दर्ज करा दिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी इसी तरह की उन्हें धमकियां रंगदारी की मांग की गई है।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपराध शाखा की टीम को संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने व उन्हें पकड़ने का काम सौंपा गया। क्राइम ब्रांच जांच कर रही थी कि एसआइ प्रदीप दहिया को सूचना मिली कि कंझावला में रंगदारी मांगने के मामले में शामिल अमित अपने साथियों से मिलने द्वारकाधीश अपार्टमेंट, सेक्टर 26, रोहिणी के पास आने वाला है। अगर समय में कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html