google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष जोर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून :- केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है। प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की और अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थिति सामान्य है।


प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। यात्रियों की सुविधा से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। डॉ.आर. राजेश ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुछ कमी महसूस की जा रही है। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का अनुरोध किया है।


प्रभारी सचिव ने यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, इसलिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। समीक्षा में यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों और अन्य पशुओं से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को पशुओं के स्वास्थ्य, नियमित चिकित्सा जांच और संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


प्रभारी सचिव ने कहा कि घोड़ा-खच्चरों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और पशु कल्याण से जुड़े निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। डॉ.आर.राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सामने आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के साथ आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html