google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लड़की का थप्पड़ मरना पड़ा भारी: बदला लेने के लिए लड़के ने किया ऐसा काम.....

Jul 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 30 वर्षीय आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और परिजनों के आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं | घटना 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है | मृतका की मां मंजू का आरोप है कि उनकी बेटी खुशी घर से पास की दुकान पर दूध लेने गई थी | इसी दौरान आरोपी शहनवाज उसे जबरन अपने साथ ले गया | आरोप है कि वह किशोरी को एक इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई | युवक उसे बाद तुरंत भाग निकला था |


परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, मां के मुताबिक, शहनवाज पिछले कई सप्ताह से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था | उसने कई बार उसे परेशान करने की कोशिश की थी. कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी, जिसमें खुशी ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था. परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं और शहनवाज को गिरफ्तार भी कर लिया गया है |


फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है | साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वहां और कौन-कौन मौजूद था | अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html