google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवती को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही धमकी, वीडियो कॉल से हुई परेशान.....पढ़े पूरी खबर

Aug 1, 2023
1 min read























नोएडा में रहने वाली एक युवती ने नोएडा के थाना फेस-2 थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक उसने आरोप लगाया है कि उसे लगातार पाकिस्तान से वीडियो कॉल आ रहे हैं। अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही हैं और उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की बात भी की जा रही है, जिससे वह काफी परेशान हो गई है। युवती द्वारा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, उसने एक नेटवर्किंग साइट के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले निहाल से बातचीत शुरू की और उसे अपना नेटवर्किंग प्लान दिखाया था। जिसके बाद उस लड़के ने उससे दोस्ती करने की बात की। लड़की ने जब मना कर दिया तो लड़के ने उसे बदनाम करने के लिए उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की धमकी दी है।


लड़की का यह भी आरोप है कि लगातार उसे पाकिस्तान के अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल और वॉइस कॉल आ रहे हैं, जिसमें लोग उसे अश्‍लील बातें कर रहे हैं और उसे मारने की भी धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उसने लड़के से दोस्ती से इनकार किया तो लड़के ने उसका नंबर सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर डाल दिया और अब वह काफी परेशान है। युवती ने काफी दिनों से परेशान होने के बाद नोएडा के थाना फेस-2 में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html