बालोद में अंधविश्वास का खेल: ग्रामीणों की मुस्तैदी से हुआ खुलासा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कुछ लोग संदिग्ध हालात में तंत्र-मंत्र कर रहे थे। इस गैर-कानूनी और संदेहास्पद गतिविधि को देख ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पुलिस को सूचना दी।
मौके से पूजा सामग्री बरामद -
ग्रामीणों के मुताबिक, पितृ पक्ष से ठीक पहले श्मशान भूमि के नजदीक इस तरह का अनुष्ठान करना और लोगों द्वारा आपस में मुंडन करवाना किसी गहरी साजिश या तंत्र-साधना की ओर इशारा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से नींबू और अन्य तांत्रिक सामग्रियां भी बरामद की हैं।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी -
पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर रनचिरई थाने में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गुंडरदेही न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस अंधविश्वास और ठगी या अन्य साजिश के एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments