धर्म परिवर्तन के फेर में अटका था अंतिम संस्कार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
धमतरी:- जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के ग्राम नवागांव बेलर में 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों और मृतका के परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बुधवार शाम महिला की अचानक मौत हुई थी। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ग्रामीणों ने परिवार के धर्म परिवर्तन कर लेने का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार की रीति को लेकर आपत्ति जताई। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका और उनका परिवार करीब 10 से 15 वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर चुका था। इसी वजह से अंतिम संस्कार किस धार्मिक परंपरा के अनुसार किया जाए, इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी।
मामला बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया गया। बैठक के दौरान मृतका के परिजनों ने हिंदू परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार और धार्मिक रीति-रिवाज पूरा करने पर सहमति जताई। इसके बाद मृतका के पिता और भाई को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां धार्मिक रस्में पूरी की गईं। पैर धुलाने, गंगाजल और तुलसी पत्र ग्रहण कराने के साथ इष्ट देवी की पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक विधि-विधान पूरा होने के बाद महिला के शव को गांव के श्मशानघाट ले जाया गया, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद गांव में बना तनाव भी खत्म हो गया और स्थिति सामान्य हो गई। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस और प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम के दौरान सतर्क रहा। हालांकि, ग्रामीणों और परिजनों के बीच बातचीत और आपसी सहमति के बाद विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। फिलहाल नवागांव बेलर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
#dhamtari #woman #death #family #villagers #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments