google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"बचपन में ही भविष्य की नींव छिपी है..." लोरमी में जमीन पर बैठकर बच्चों संग रमे उपमुख्यमंत्री अरुण साव....

Oct 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

लोरमी (रायपुर)। राज्य में बाल विकास और पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लोरमी में आयोजित 'आंगन मिलन उत्सव' में शिरकत की। इस दौरान उनका एक बेहद सरल और आत्मीय रूप देखने को मिला, जब वे ज़मीन पर बैठकर छोटे बच्चों के साथ घुल-मिलकर खेलते और दुलारते नजर आए। नन्हें मुन्नों के बीच पहुंचकर उन्होंने बच्चों को उपहारस्वरूप मिठाइयां और खिलौने बांटे, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक संस्कारों से जुड़े कई आयोजन भी संपन्न हुए। इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों की 'अन्नप्राशन' और महिलाओं की 'गोदभराई' की रस्म पूरी की गई। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

उत्सव में मौजूद बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए 'लाल टमाटर बड़े मजेदार', 'आंगनबाड़ी जाएंगे' और 'आलू कचालू बेटा कहां गए थे' जैसे लोकप्रिय बालगीत सुनाए। बच्चों की इन मासूम प्रस्तुतियों और उनकी खिलखिलाहट से पूरा आंगनबाड़ी परिसर जीवंत और खुशनुमा हो उठा।


कार्यक्रम के एक अन्य चरण में 'सुपोषण चौपाल' का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही सशक्त भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार 'घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा' अभियान के जरिए पोषण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। इस अभिनव पहल की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में भी की जा चुकी है।

उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर पोषण के लिए केवल सरकारी योजनाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए समाज और परिवार के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी होना भी अनिवार्य है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html