google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सआहको पंचम सत्र (बजट सत्र) दिनांक 24 फरवरी से 21 मार्च....

Feb 23, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सआहको पंचम सत्र (बजट सत्र) दिनांक 24 फरवरी से 21 मार्च, 2025 तक आहूत किया गया है। इस सत्र में कुत्र 17 बैठकें प्रस्तावित है। सत्र की शुरूआत सोमवार, दिनाक 24 फरवरी 2028 को पूर्वान्ह 11.05 बजे मान. राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी। मान. राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर सभा में चर्चा गुरुवार, दिनांक 27 फरवरी एवं शुक्रवार, दिनांक 28 फरवरी, सभा को होगी। मान. राज्यपाल महोदय के के अभिभाषण का दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया जायेगा । इस बजट सत्र में जो वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे, उनका विवरण निम्नानुसार है:-


1. निधन उल्लेख


डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री


2. वित्तीय कार्य-

वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थापन दिनांक 24 फरवरी, 2025 को होगा। तृतीय अनुपूरक अनुमान की मांगों पर चर्चा एवं पारण हेतु दिनांक 25 फरवरी, 2025 की तिथि निर्धारित की गई है।


माननीय वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी वर्ष 2025-2026 के आय व्ययक का उपस्थापन सोमवार, दिनांक 03 मार्च, 2025 को अपरान्ह 12.30 बजे करेंगे । माननीय वित्तमंत्री जी के बजट भाषण का दूरदर्शन, रायपुर (छ.ग.) एवं आकाशवाणी, रायपुर (छ.ग.) से सीधा प्रसारण किया जायेगा।


मंगलवार, दिनांक 04 मार्च, 2025 एवं बुधवार, दिनांक, 05 मार्च, 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा होगी। दिनांक 06 मार्च, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक सभा में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।


- दिनांक 19 मार्च, 2025 आय-व्ययक की मांगो से संबंधित विनियोग विधेयक का पुरःस्थापन होगा।


-आय-व्ययक की मांगो से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा एवं पारण हेतु दिनांक 20 मार्च, 2025 की तिथि निर्धारित की गई है।

3. विधि विषयक कार्य-


अभी तक शासकीय विधि-विषयक कार्यों के अंतर्गत निम्नलिखित विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं:-


(A) गुरूवार, दिनांक 20 मार्च 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 को आय-व्यय की मांगों से संबंधित विनियोग विधेयक पर विचार एवं पारण


(B) छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2025


4. प्रश्न, स्थगन एवं ध्यानकर्षण


इस सत्र के लिए माननीय सदस्यों से अभी तक प्राप्त प्रश्नों की कुल 2367 सूचनायें प्राप्त हुई है, जिनमें से तारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1220


एवं अतारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 1147 है।


अभी तक मान. सदस्यों से कुल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 122 सूचनायें, नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 01 सूचना, अशासकीय संकल्प की कुल 18 सूचनायें प्राप्त हुई हैं। बजट सत्र हेतु अभी तक शून्यकाल की 12 सूचनायें एवं याचिका की 60 सूचनायें भी प्राप्त हुई है।


वेबसाईट


विधानसभा के वेबसाइट पर बजट प्रस्तुत होने वाले दिवस बजट प्रस्तुत पेश होने के पश्चात् बजट भाषण, विभागवार बजट की सम्पूर्ण जानकारी तथा अन्य संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उपलब्ध कराया जाता है । ई-विधान पोर्टल पर सभा से संबंधित पटल पर रखे जाने वाले समस्त साहित्य को उपलब्ध कराया जाता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html