google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक खुशवंत की आयोजक में प्रथम दिवस आरंग महोत्सव में सांस्कृतिक रंग के साथ कविताओं का रस।

Jan 30, 2024
1 min read
















+


















पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर/आरंग, 29जानवरी- आरंग में रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय राजा मोरध्वज महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वही मंच पर राउत नाचा, सुवा और पंथी नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ के लोककलाओं की प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पुरात्व और प्राचीन इतिहास के विद्वानों प्रोफेसर डॉ. एल.एस. निगम और डॉ.शुभ्रा रजक तिवारी ने आरंग के लोगों पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण करने की अपील की और आरंग प्राचीन इतिहास से जनता को रूबरू कराया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव के संयोजक मान.विधायक गुरु खुशवंत साहेब को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके हास्य रस से कार्यक्रम स्थल में ठहाके गूंजते रहे। इस अवसर पर संयोजक ने नगर के सफाई से जुड़े वाल्मीकि समाज सहित सर्वसमाज के लोगों, कलाकारों, प्रतिभाओं और विद्वानों का सम्मान किया। इस महोसव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल होंगे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html