google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी कंट्री प्लेट ने सबका ध्यान किया आकर्षित, इंडिया नहीं भारत....

Sep 9, 2023
2 min read






























































दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारत की मेजबानी में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन भाषण के दौरान उनके आगे रखी नेम प्लेट ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे रखी नेम प्लेट पर 'भारत' लिखा हुआ था। दरअसल, इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में नेताओं के नाम के आगे उस देश के नाम की नेम प्लेट लगी होती है, जिस देश का वह नेता प्रतिनिधित्व करता है। देश का नाम बदलने की कवायद और देश के अंदर भारत बनाम इंडिया को लेकर जारी बहस के बीच यह पहला मौका है, जब जी-20 जैसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे 'इंडिया' की बजाय अंग्रेजी भाषा में लिखे गए 'भारत' के नाम की नेम प्लेट लगी दिखी हो।


भाजपा संगठन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद नंबर दो का स्थान रखने वाले पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने दावा किया कि दो बार निर्णायक जनादेश (पूर्ण बहुमत की सरकार), समावेशी विकास के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण और 9 वर्षों के अथक प्रयासों के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत' को वैश्विक व्यवस्था के केंद्र में रख दिया है।


भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इस अहम कामयाबी को लेकर एक्स (पहले ट्विटर ) कर लिखा, "दो निर्णायक घरेलू जनादेशों और समावेशी विकास के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण में 9 वर्षों के अथक प्रयास आज जी-20 सम्मेलन में प्रदर्शित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक व्यवस्था के केंद्र में रख दिया है।" इससे पहले बीएल संतोष ने एक्स पर लिखा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा अपने देश में खालिस्तानी आतंकवाद को खत्म करने के लिए जताई गई मजबूत प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए इसे विदेशों में भारत विरोधी तत्वों से निपटने के भारत के लगातार प्रयासों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी करार दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html