प्रदेश कार्यालय में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, रोज बैठेंगे कैबिनेट मंत्री...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोबारा सहयोग केंद्र की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है | 3 से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा | इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे |
सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के मुताबिक सहयोग केंद्र में आगामी 3 अगस्त से लगातार पांच दिन राज्य सरकार के मंत्री दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे | साथ ही इसके निराकरण की पहल भी करेंगे | इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय आकर पंजीयन कराना होगा | आबंटित टोकन के आधार पर क्रमशः सुनवाई होगी |
सहयोग केंद्र में 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments