google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आयुक्त ने अधिकारियों को प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिये निर्देश...

Sep 1
2 min read
  • आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर जिला प्रशासन के अभिनव प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जीई मार्ग गौरवपथ, बसंत विहार कालोनी गोगांव, एम्स हॉस्पिटल के सामने टाटीबंध में पेड़ों के चारो ओर के कांक्रीट घेरे एवं ट्री गार्ड को हटाने की प्रगति का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पेड़ों के चारो ओर के कांक्रीट घेरे एवं ट्री गार्ड को हटाने का अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर निरंतर प्रगति पर है।

आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के जोन 1 अतर्गत बसंत विहार कालोनी गोगाँव जोन 4 अंतर्गत जीई रोड में गौरवपथ, जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत एम्स हॉस्पिटल टाटीबंध के सामन, रायपुर जिला प्रशासन के अभिनव प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत जोन के माध्यम से पेडो के चारो ओर के काँक्रीट घेरे एवं ट्री गार्ड को हटाने चलाये जा रहे अभियान का वहा पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

आयुक्त ने जोन अधिकारियों को रायपुर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत पेड़ो के चारो ओर से कांक्रीट घेरे और ट्री गार्ड को हटाकर पेडो को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वतः विकसित होने पर्यावरण अनुकुल वातावरण प्रदान करने कार्य शीघ्रता से करके पूर्ण करवाने के निर्देश दिये है।

आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा किये गये प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, संबंधित जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राजेश्वरी पटेल, उपायुक्त उद्यान जागृत्ति साहू एवं सीएसईबी एवं वन विभाग के संबंधित क्षेत्र अधिकारीगण की उपस्थिति रही।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html